फाजिल्का की सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से 300 ग्राम अफीम बरामद की गई है। दोनों आरोपी मंडी लाधुका के रहने वाले हैं । जिनके खिलाफ फाजिल्का की सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है । सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह साथी कर्मचारियों गश्त पर थे। गांव मंडी लाधुका के पास बाइक से जा रहे आरोपी पुलिस पार्टी को देकर घबरा गए और लाधुका के नजदीक पड़ती ड्रेन की ओर मुड़ने लगे। इसपर पुलिस को शक हुआ। टीम ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई।आरोपियों की पहचान आयुष छाबड़ा पुत्र राकेश कुमार और संजीव कुमार उर्फ बबलू पुत्र लेखराज वासी मंडी लाधुका के रूप में हुई है । जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
