फाजिल्का जिले के बल्लूआना विधानसभा क्षेत्र के गांव कुंडल के सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू की कार पर बीती रात फायरिंग हुई। घटना अबोहर के गांव रत्ता टिब्बा में हुई, जहां सरपंच एक शादी समारोह में गए थे। फायरिंग के समय मिंकू कार में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू ने बताया कि वह अपने साले की शादी में गांव रत्ता टिब्बा गए थे। जब वह अपनी बुलेटप्रूफ कार से उतरकर समारोह में चले गए, तो पीछे से कार के शीशे पर फायर किया गया, जिससे शीशा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। मिंकू ने आशंका जताई है कि हमलावर शादी समारोह के अंदर भी आए हो सकते हैं। उन्हें रात करीब 9:30 बजे वापस आते समय कार पर हुए हमले का पता चला। जान के मारने की धमकी देने के फोन आने के आरोप मिंकू ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भरे फोन आ रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को दी है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 20 दिन पहले भी गांव कुलार में उन पर हमला हुआ था, जिस संबंध में थाना बहाववाला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इससे पहले भी उन पर कई बार हमले के प्रयास हुए हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना मुक्तसर साहिब जिले के गांव रत्ता खेड़ा में हुई है, जबकि पीड़ित सरपंच मिंकू का गांव कुंडल थाना सदर के अंतर्गत आता है। पुलिस को इस मामले में सख्त हिदायत दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।