फाजिल्का में पुलिस को देख भाग रहे लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीछा करने पर दोनों बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस के अनुसार दोनों एक और साथी के साथ कुर्ता पायजामा पहने व्यक्तियों को शिकार बनाते थे। उनकी पूरी जेब फाड़कर फरार हो जाते हैं। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान संजीव और पवन के रूप में हुई है। इसमें एक फजिल्का व दूसरा फिरोजपुर का रहने वाला है। एक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। फाजिल्का सदर थाना के SHO हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक से जा रहे कुर्ता पायजामा पहने व्यक्ति की आरोपी जेब ही फाड़ ले गए थे। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती, तीसरे की तलाश इसे देखते हुए भारतमाला प्रोजेक्ट रोड के पास सोमवार को नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक से आ रहे दो लुटेरे पुलिस देख मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो भागने के चक्कर में बाइक समेत गिर गए और जवानों ने दबोच ​लिया। घायल आरोपियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।