पंजाब के फाजिल्का में सलेमशाह रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लूट हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक आए, जिन्होंने धारदार हथियार के बल पर बुजुर्ग व्यक्ति के कुर्ते-पजामे की जेब काट ली और अपने साथ ले गए। इसमें 14 हजार 700 रुपए की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपियों के पास थे धारदार हथियार बजुर्ग व्यक्ति राजकुमार ने बताया कि वह सेठ परमानंद आहूजा के पास मुनीम का कार्य करता है। आज मजदूरों को पैसे देने के लिए घर से निकला था कि सलेमशाह रोड पर उसके पीछे दो नौजवान बाइक पर सवार होकर आए। उनके पास धारदार हथियार थे। उन्होंने अचानक पीछे से उसके कुर्ते की जेब पर झपट्टा मारा और कुर्ते की जेब काट साथ ले गए। शोर मचाया, डर से किसी ने पीछा नहीं किया उसने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपियों के पास धारदार हथियार थे। इस वजह से उसने उनका पीछा नहीं किया। इसके बाद वह अपने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर उन्हें साथ लेकर फाजिल्का के सिटी थाने में पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। सिटी थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भगवान चंद का कहना है कि मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
