फाजिल्का में बाढ़ के एक महीने बाद आज यानी शनिवार को किसान घर पहुंचा, जैसे ही उसने गेट खोला तो मकान की छत गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस के जरिए भर्ती करवाया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब व्यक्ति अपने घर के अंदर बने कमरे में सामान उठाने के लिए घुसा था। अचानक छत गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया। जिसे आसपास के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसा राम सिंह भैणी गांव में हुआ। घायल चिमन सिंह ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक महीने से बाढ़ आई हुई है। अब पानी कम हुआ तो वह अपने मकान से समान निकालने गए थे। जैसे ही अंदर दाखिल हुए गेट खोला तो अचानक मकान की छत गिर गई। तीन कमरों की छत गिरी
तीन कमरों की छत गिरी है। जबकि वह गेट के पास मलबे के नीचे फंस गए। चिल्लाने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसके सर पर चोट आई है वहीं बाजू भी टूट गई है। उधर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि राम सिंह भैनी के नजदीक हादसा हुआ है, जिसमें मरीज चिमन सिंह के सर और हाथ पर चोट आई है। जिनका इलाज फ्री किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से सरहदी इलाके से ऐसे लोग आ रहे है। जिसके स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। फिलहाल चिमन सिंह की स्थिति खतरे से बाहर है ।
