फाजिल्का के जलालाबाद में आज यानी शुक्रवार को एक कपड़ा व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। धुआं निकलते देखे मौके पर भगदड़ मच गई और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद अब फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा कृष्णा मंदिर के नजदीक हुआ। मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान विकासदीप चौधरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें आग लगने की घटना की जानकारी मिली तो तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया। कुछ समय में विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किराए पर गोदाम लेकर यहां लाखों रुपयों के कंबल और कपड़ा स्टोर किया गया था। अचानक गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शंका है कि शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
