फाजिल्का जिले में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार 2.0 चलाया जा रहा है । इसकी अध्यक्षता एसएसपी गुरमीत सिंह द्वारा की जा रही है । जो अपनी टीम के साथ जिले भर में चेकिंग, नाकाबंदी और रेड की सुपरविजन कर रहे हैं । एसएसपी का कहना है कि अब तक चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मामलों में वांटेड 50 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है । जबकि चेकिंग दौरान 100 से अधिक लोगों को राउंडअप भी किया गया है । उन्होंने कहा कि 72 घंटे तक चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान सीनियर पुलिस अधिकारियों की पुलिस फोर्स तैनात है । और कार्रवाई की जा रही है । ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस की कार्रवाई जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस एक्शन मोड में है । और पुलिस द्वारा क्रिमिनल लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है । जो कई मामलों में वांटेड है । पुलिस ने एक दिन में 51 लोगों को अरेस्ट किया है । जबकि 100 से अधिक लोगों को राउंडअप किया गया है।
नाकाबंदी कर अपराधियों को पकड़ रही पुलिस एसएसपी ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपियों में हत्या के आरोपी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट, भगौड़े और अन्य अपराधों में शामिल आरोपी है । हालांकि पुलिस दिन से लेकर नाइट डोमिनेशन के तहत भी अलर्ट है । नाकाबंदी के साथ साथ हर शक्की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ।
पुलिस ने की लोगों से अपील एसएसपी ने कहा कि पुलिस फोर्स की कमी नहीं है । जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि ये आपरेशन लगातार जारी रहेगा । गैरकानूनी गतिविधि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने अपील की कि क्राइम की दुनिया छोड़ आम लोगों की दुनिया में आ जाए क्योंकि अब पुलिस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी ।