फाजिल्का की दुर्गा कॉलोनी में घरों के पीछे से निकल रहे गंदे नाले से इस कदर बदबू आ रही है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि अधिकारी जब जायजा लेने पहुंचे तो उनका लोगों से ही सवाल था कि वे लोग यहां कैसे रह रहे हैं। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से ऐसे हालत हैं। बदबू के चलते घरों के अंदर रहना मुश्किल है। इतना ही नहीं यहां खाली प्लाटों में गंदगी का ढेर लगा है। यहां मच्छर फैल रहे हैं। बीमारियों के फैलने का डर बना है। यहां सांप निकलते हैं जिससे डरे हुए हैं। बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार गुहार लगाई जा चुकी है इस परेशानी के चलते लगातार प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। आज नगर कौंसिल के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने खुद माना कि यहां इतनी बदबू आ रही है कि पता नहीं यह लोग कैसे जिंदगी बता रहे हैं। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
जानिए कितना परेशान हैं कॉलोनी वासी अधिकारी ने लिया मौके का जायजा आज स्थानीय निवासी इकट्ठे होकर नगर कौंसिल गए। अधिकारियों ने उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उनके साथ कॉलोनी पहुंचे और हालातों का जायजा लिया और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई न हुई तो फिर उनके द्वारा अगला एक्शन लिया जाएगा। खाली प्लाट मालिकों को दी जाएगी नोटिस
नगर कौंसिल के जेई गुरदीप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया है। असल में इतनी बदबू आ रही है कि वहां रहना बहुत मुश्किल है। फिलहाल उनके द्वारा इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो इलाके में खाली प्लाटों में गंदगी फेंकी जा रही है, इन प्लाट मालिकों को भी नोटिस निकाले जाएंगे।
