चूरू के सफेद घंटाघर पर रविवार शाम साकार संस्थान की ओर से फागोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। रतनलाल पारख की स्मृति में बसंत कुमार और संजय कुमार पारख, कोलकाता की ओर से आयोजित इस फागोत्सव ने चूरू की सांस्कृतिक विरासत को पुनः जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में राजलदेसर की श्याम म्यूजिकल ग्रुप चंग पार्टी के कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी। चंग की थाप पर प्रस्तुत इन गीतों और लोकधुनों ने मरुभूमि की लोक संस्कृति की महक बिखेर दी, जिस पर दर्शक स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। इस आयोजन में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर पत्रकार पीयूष शर्मा स्मृति पुरस्कार से पत्रकार राहुल शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा की स्मृति में लोक कलाकार पंकज ओझा को भी स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने की, जबकि पूर्व सभापति विजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रमोद बाजोरिया, एपीआरओ मनीष कुमार, महेंद्र चौबे, विनोद ओझा, भास्कर शर्मा और हरिप्रसाद पीपलवा शामिल थे। अतिथियों के साथ गुरुदास भारती, नरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र दाधीच, हनुमान शर्मा आदित्य, राकेश दाधीच, कौशल शर्मा, हेमंत प्रजापत और अखिलेश दाधीच ने भी प्रतिभाओं को स्मृति पुरस्कार प्रदान किए।
अतिथियों का स्वागत संदीप पाटिल, जगदीश सराफ, संजय सोनी, योगेश गौड़, कानसिंह, पवन शर्मा, सुनील भाऊवाला, मूलचंद दर्जी, अश्वनी व्यास, गौरव दाधीच, हरि मोहता, कमल गोठेचा, राजेश बांठिया, डॉ. शंकर सिंह गौड़, विश्वनाथ राजगुरु, दिनेश स्वामी, विपिन दाधीच और विजय सारस्वत ने किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश दाधीच ने किया।