कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुई गड़बड़ियों की एसओजी से जांच करवाने की घोषणा की है। विधानसभा में भाजपा MLA बाबूसिंह राठौड़ के सवाल के जवाब में किरोड़ी ने कहा- राजस्थान में फसल बीमा योजना में गड़बड़ी कर संगठित अपराध हो रहा है। उन्होंने कहा- फसल बीमा में गड़बड़ी का माफिया सक्रिय है। श्रीगंगानगर के करणपुर में तो फसलों का डैमेज ही जीरो प्रतिशत बता दिया जबकि वहां 70 फीसदी तक खराबा था। यह एक संगठित अपराध है। राजस्थान में संगठित अपराध हो रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जहां-जहां गड़बड़ी की गई है, उसकी एसओजी से जांच करवाएंगे। किरोड़ी ने कहा- श्रीकरणपुर में तो कंपनी के सर्वेयर ने मिलीभगत करके खुद ही हस्ताक्षर कर लिए। जीरो डैमेज बता देने के कारण किसानों को बीमा क्लेम का 128 करोड़ रुपए नहीं मिला। यह पैसा कंपनी अपने पास रखकर अब ब्याज कमा रही है। हमने इसका मुकदमा करवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा- यह कंपनी हमारी नजर में डिफॉल्टर है तो हमने भारत सरकार को पत्र लिखा है कि कंपनी को टेंडर नहीं दिया जाए। क्षेमा इंश्योरेंस कंपनी को हम काम नहीं देंगे। सराफ बोले- नीरजा मोदी की मान्यता रद्द करने का फैसला वापस करवाए सरकार जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा अमायरा की मौत के बाद संस्था की CBSE से मान्यता रद्द करने का मामला विधानसभा में गूंजा। बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने कहा- CBSE के इस बेतुके फैसले से स्कूल में पढ़ रहे 5500 स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में है। इन स्टूडेंट्स के अभिभावक चिंता में हैं। होना यह चाहिए था कि इस आपराधिक कृत्य के लिए स्कूल प्रशासन और क्लास टीचर के खिलाफ कार्रवाई होती। FIR दर्ज होती, लेकिन मान्यता ही रद्द कर दी। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करके CBSE से इस फैसले को वापस करवाना चाहिए। … विधानसभा की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
