फलोदी स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कक्षा पहली, छठी और नौंवी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। 6 मार्च से शुरू हुए आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च से शुरू हुए थे, जो 16 मार्च 2026 तक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अध्ययन प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। यदि लागू हो तो दिव्यांग, बीपीएल, विधवा या अन्य श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी विशंभर थानवी ने जानकारी दी कि कक्षा प्रथम और कक्षा छठी में 40-40 विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश प्रभारी ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां विद्यालय समय में कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि प्रवेश संबंधी कोई समस्या न हो।
