यूपी के भदोही में शिक्षा विभाग की जांच के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के सहारे सरकारी स्कूल में नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक को पुलिस ने अरेस्ट किया है. यह आरोपी करीब 14 साल तक सिस्टम को चकमा देकर नौकरी करता रहा और वेतन लेता रहा, अब जांच में उसकी डिग्री नकली पाई गई है.