फरीदकोट की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की मौजूदा स्थिति के संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा पेट्रोलियम कंपनियों के एरिया सेल्स अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में डीएफएससी गुरजीत सिंह दियोल, इंडियन ऑयल से तेजिंदर सिंह, भारत पेट्रोलियम से शमशेर सिंह, हिंदुस्तान पेट्रोलियम से कृष्ण मुरारी और रिलायंस कंपनी से सुमित उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी के बारे में जानकारी ली। इस पर तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। टैंकर भेजकर सप्लाई की गई सामान्य उन्होंने बताया कि अफवाहों के कारण लोगों द्वारा अचानक अधिक मात्रा में तेल खरीदने से कुछ पंपों पर अस्थायी कमी की स्थिति बनी थी। इंडियन ऑयल के प्रतिनिधि तेजिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही कुछ पंपों पर तेल कम हुआ। कंपनी द्वारा तुरंत टैंकर भेजकर सप्लाई को सामान्य कर दिया गया। भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने भी कहा कि सप्लाई पहले की तरह लगातार जारी है। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी पेट्रोल पंप को खाली न होने दिया जाए और सप्लाई निरंतर बनाए रखी जाए। जिले में पेट्रॉल,डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है:एडीसी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. संदीप मल्होत्रा ने बताया कि जिले में पेट्रोल,डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से पेट्रोल डीजल या सिलेंडर की खरीद से बचें। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट फैलने से पंपों पर अधिक खरीद हुई, जिससे थोड़ी कमी दिखी, लेकिन अब कंपनियों द्वारा सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी गई है। उन्होंने यह भी अपील की कि अफवाहों से सतर्क रहें और यदि कोई पेट्रोल, डीजल या एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें।
