फरीदकोट के गांव संधवां में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) ने मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास स्थान के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्पीकर को मांगपत्र देने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया और पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्पीकर ने उनका मांग पत्र स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मांगपत्र को स्पीकर आवास के दरवाजे पर चिपका दिया। पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पीएसयू नेता हरबीर सिंह,सुखप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के कारण विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ रहा है और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी भी गंभीर समस्या बनी हुई है। पंजाब के लिए अलग शिक्षा नीति लागू करने की मांग उन्होंने कहा कि वे पंजाब के लिए अलग शिक्षा नीति लागू करने, राज्य की सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत आरक्षण पंजाबियों के लिए सुनिश्चित करने के अलावा पंजाब को पुलिस स्टेट में तबदील करने से रोकने के लिए संघर्ष किया जा रहा है और यह धरना भी इसका एक हिस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विद्यार्थियों की बात सुनने नहीं आए स्पीकर संधवां:पीएसयू नेता पीएसयू नेता हरबीर कौर ने कहा कि वह स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को मांग पत्र देना चाहते थे पर वह विद्यार्थियों की बात सुनने नहीं आए जिसके चलते उन्हें आगे बढ़ने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि स्पीकर के पास लोगों का दुख दर्द सुनने का समय नहीं है तो उन्हें लोगों के रोष का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्हें बैरंग लौटाया जा रहा है, उसी तरह उनका संगठन स्पीकर संधवां का फील्ड में जाने पर विरोध करेगा और किसी भी कालेज में भाषण नहीं देने देगा।
