फरीदकोट जिले में कोटकपूरा के करियाना भवन में रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान ओंकार गोयल की अध्यक्षता में शहर के व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर की कानून व्यवस्था, चोरी-लूट की घटनाओं की रोकथाम और बाजारों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और पुलिस के बीच आपसी समन्वय को मजबूत कर शहर में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस से सहयोग बढ़ाने की मांग रखी व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाते हुए पुलिस से सहयोग बढ़ाने की मांग रखी। इस मौके पर एसएचओ चमकौर सिंह बराड़ ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। रात में बढ़गी गश्त उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त को और मजबूत किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। कई लोग रहे मौजूद बैठक में चैंबर महासचिव रमन मनचंदा, साधु राम दियोड़ा, विजय नरूला, विशाल गोयल, शीतल गोयल, अतुल सोनी और राजन गर्ग ने विचार रखते हुए पुलिस के प्रयासों पर संतुष्टि जताई। बैठक में नरेश मित्तल, राज कुमार रावल, संजीव कटारिया, सतीश कटारिया हैप्पी, सतीश नरूला, जतिंदर सिंह जशन, जसविंदर सिंह जौड़ा, हरीश सेतिया, रजनीश गोयल के साथ पुलिस ने की व्यापारियों से अपील धरमिंदर कटारिया अशोक गुप्ता समेत अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ ने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,बाजारों में चौकीदार रखें, रात के समय दुकानों के बाहर रोशनी रखने और दुकान बंद करते समय नकदी अपने साथ ले जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच तालमेल जितना बेहतर होगा, अपराध पर उतनी ही प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।