पंजाब में फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे पास से तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा, राम सिंह उर्फ बरामा, अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, अजय सिंह उर्फ नसीरू व अमरजीत बिंद के रूप में हुई है। इनमें से तीन पर पहले ही पांच से ज्यादा केस दर्ज हैं थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तभी कोटकपूरा के गुरु तेग बहादुर नगर के पास सुनसान जगह कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। कई धारदार हथियार मिले
इसपर एएसआई भूपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने बताए गए मौके पर घेराबंदी की। यहां से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो खंडे, एक गरारी वाली रॉड, एक कापा और एक सब्बल बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि पांचों लूट की साजिश रच रहे थे। तीन पर पहले भी दर्ज हैं 5 केस-डीएसपी डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि अन्य वारदातों और साथियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।