अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबार की रंजिश को लेकर कुंदननगर इलाके में दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। एक गुट के 7-8 लोगों ने मकान के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। अलवर गेट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। प्रॉपर्टी कारोबार में लेनदेन को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार कुंदननगर निवासी पिंटू सांखला उर्फ राकेश और मदार निवासी पवन गुर्जर के बीच प्रॉपर्टी कारोबार में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पिंटू सांखला का आरोप है कि पवन और उसके 6-7 साथी कार में बैठकर घर आए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने बोतलें और पत्थर फेंक कर मोहल्ले में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पिंटू का आरोप है कि हमलावरों ने भागते समय पिस्टल से तीन फायर किए। हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पिंटू सांखला की ओर से अलवर गेट थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि पवन गुर्जर, महेश गुर्जर से परिचित है। पिछले कुछ दिनों से विवाद के कारण आपस में बोलचाल नहीं थी। रविवार को महादेव गुर्जर का फोन आया, उसने ललकारते हुए चेतावनी दी कि अगर तूने मोनू से बात करना बंद नहीं किया तो तेरे हाथ-पैर तोड़ देंगे। पिस्टल से 3 राउंड फायर किया, महिला के कपड़े फाड़े इसके बाद करीब रात 8:50 बजे महादेव गुर्जर, पवन गुर्जर, फतेह रावत, दीपक, कालू, योगेश, राजेंद्र और अन्य लोग पिकअप और अन्य वाहनों से आए। इन लोगों ने हाथ में लाठी, सरिए, पिस्टल लहराते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी मां और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। इससे उसके परिजन महिला के कपड़े भी फट गए। हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। जाते समय पिस्टल से तीन फायर किए। कांच की बोतलें और पथराव किया। इससे मोहल्ले में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
