अजमेर में आज सुबह प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी कार से दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। ड्यूटी पर जा रहे ASI और हेड कॉन्स्टेबल बाइक पर सवार थे। रोड क्रॉस के दौरान साइड से तेज स्पीड में आ रही कार टक्कर मारते हुए निकल गई। प्रॉपर्टी डीलर अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, उसे पकड़ लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को JLN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। ASI की हालत गंभीर होने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर ले जाया गया। घटना की जानकारी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी भी हॉस्पिटल पहुंचे। हादसा कोतवाली थाने के नया बाजार चौपड़ का है। देखिए- हादसे की PHOTOS
सीसीटीवी में बाइक को टक्कर मारते दिखा कार सवार हादसे में दरगाह थाना क्षेत्र की त्रिपोलिया गेट चौकी पर तैनात ASI राजेंद्र प्रसाद (50) और हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप (40) घायल हुए हैं। घटना स्थल का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज स्पीड में आ रही कार पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारते हुए निकलती नजर आ रही है। सीओ शिवम जोशी के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। कार मालिक को पकड़ा SP हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि ASI अपनी कार कोतवाली थाने में खड़ी कर हेड कॉन्स्टेबल के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बाइक हेड कॉन्स्टेबल चला रहा था। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। ASI राजेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई हैं। कार को जब्त कर उसके मालिक गिरधारी गुर्जर को पकड़ा गया है। स्पीकर वासुदेव देवनानी पहुंचे हॉस्पिटल हादसे की सूचना पर कई पुलिस अधिकारी स्पीकर वासुदेव देवनानी और घायलों के परिवार के लोग JLN हॉस्पिटल पहुंचे। देवनानी ने बताया कि घायलों को तुरंत हॉस्पिटल लाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एएसआई को उनके परिजनों की इच्छा के अनुसार जयपुर (फोर्टिस हॉस्पिटल) रेफर किया गया है। मरीज के साथ एक सीनियर नर्सिंग स्टाफ को भेजा गया।
नया बाजार चौराहा बड़ा एक्सीडेंट जॉन व्यापारियों ने बताया कि जहां एक्सीडेंट हुआ, वह बड़ा एक्सीडेंट जॉन बना हुआ है। आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं। हर दिन बड़ी गाड़ियां तेज स्पीड से निकलती है। व्यापारियों ने प्रशासन से इसे लेकर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने कहा कि दोपहर 2 बजे के करीब बच्चों के स्कूल से छुट्टी होती है। उस समय भी काफी भीड़ होती है। प्रशासन को पहले से ही व्यवस्था करनी चाहिए नहीं तो एक बड़ा हादसा होने की संभावना रहेगी।