प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली में पीएम की सभा आयोजित होगी। सभास्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के अजमेर कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल भी की गई। शनिवार को सभा स्थल के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 11 बजे के बीच अजमेर पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड पर भाजपा नेताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद पीएम हेलीपैड पर उतरने के बाद 9 से 14 साल तक की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे।
इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास