राज्य में मतदाता सूचियों में किए जाने वाले वैरिफिकेशन को देखते हुए सरकार ने बूथ लेवल अधिकारियों के ट्रांसफर पर 7 फरवरी तक रोक लगा दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रकाशन का अंतिम समय 7 फरवरी 2026 है। इसलिए मतदाता सूचियों के इस कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों जैसे जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के अलावा बीएलओ, सुपरवाइजरों सहित इस काम से जुड़े अन्य कार्मिकों के तबादलों पर 7 फरवरी 2026 तक रोक लगाई जाती है। इसलिए अगर कोई जरूरी ट्रांसफर करना हो तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी या निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद ही ट्रांसफर के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। 5.16 करोड़ से ज्यादा हैं मतदाता वर्तमान में राजस्थान में 5 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इन मतदाताओं के घर-घर जाकर ये बीएलओ गणना फाॅर्म बांटेंगे और उसे वापस कलेक्ट करके लेकर आएंगे। यह खबर भी पढ़ें… जयपुर के स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र की मौत:मैदान में हैंडबॉल खेलते वक्त पोल से टकराया सिर, लहूलुहान होकर गिर गया जयपुर के एक स्कूल में सोमवार सुबह 9वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। वह स्कूल मैदान में क्लासमेट के साथ हैंडबॉल खेल रहा था। खेलते समय प्ले ग्राउंड में लगे पोल से टकराने पर उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। (पूरी खबर पढ़ें)
