प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02’ के तहत कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रकाश पिता हवजी मीणा (30) निवासी भणावतो का खेड़ा, थाना सुहागपुरा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेंद्रसिंह जोधा और वृत्त धरियावद के नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में, देवगढ़ थानाधिकारी नगजीराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। प्रकाश मीणा पोक्सो न्यायालय प्रतापगढ़ में वांछित था।गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को एएजेएम न्यायालय प्रतापगढ़ के समक्ष पेश किया गया।
