प्रतापगढ़ में कुमावत समाज ने श्रीराम नवमी महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल वाहन रैली से हुई। वहीं कार्यक्रम के बाद सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। यह रैली प्रतापगढ़ के प्रमुख चौराहों और बाजारों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। वाहन रैली के बाद मुख्य कार्यक्रम कुमावत छात्रावास, विजय नगर स्थित सभा स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ अंचल कुमावत समाज अध्यक्ष शंकरलाल कुमावतने की। विशिष्ट अतिथियों में मदन कुमावत और गोविंद कुमावत शामिल थे। इस अवसर पर राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा, निम्बाहेड़ा, छोटी सादड़ी, राजसमंद और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। छात्रों को किया सम्मानित महोत्सव के दौरान प्रतापगढ़ जिले के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। समाज के संरक्षक भंवरलाल कुमावत ने छात्रावास निर्माण और समाज की उन्नति पर मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा को समाज विकास की आधारशिला बताया।
