प्रतापगढ़ में पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकान और क्षेत्र को खाली कराया। धमकी मंगलवार दोपहर 12:30 पहले एक ईमेल के जरिए मिली थी। एएसपी और सीआई मौके पर पहुंचे
शहर के कृषि मंडी रोड स्थित अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर के समीप यह पोस्ट ऑफिस स्थित है। सूचना मिलते ही एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और सीआई शंभू सिंह मौके पर पहुंचे और पोस्ट ऑफिस का जायजा लिया। सभी दुकानों को कराया बंद
पोस्ट ऑफिस के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है। पूरे क्षेत्र को रस्सी लगाकर चारों ओर से सील कर दिया गया है। अन्य अधिकारी और तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मौके पर पहुंच रहे हैं।
