प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक टाटा सूमो कार से भरी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी भेमजी गरासिया के नेतृत्व में की गई। टीम बोरी ए क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। गाड़ी की तलाश लेने पर मिली अवैध शराब नाकाबंदी के दौरान बोरी ए की तरफ से आ रही एक टाटा सूमो कार को रोका गया। ड्राइवर ने अपनी पहचान करण पुत्र सुनील चौधरी (22), निवासी अचलपुर, थाना सुहागपुरा बताई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें पीछे की सीट पर अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा और बीयर के कार्टन पाए गए। ड्राइवर को किया गिरफ्तार ड्राइवर करण चौधरी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा सुमो कार को भी जब्त कर लिया है। घंटाली थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला थाना घंटाली में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण पुत्र सुनील चौधरी, निवासी अचलपुर, थाना सुहागपुरा, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है।