पीलीबंगा। ग्राम पंचायत लिखमीसर में वाटर वर्क्स डिग्गी की चारदीवारी के समीप सड़क किनारे लगे तीन विशालकाय पेड़ों को काटने से बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में घोंसलों में रखे अंडे नष्ट हो गए। इन पेड़ों पर स्थाई रूप से निवास कर रहे बगुला प्रजाति के पक्षी इन दिनों यहां प्रजनन कर रहे थे।