सहारनपुर के फतेहपुर में ऑनर किलिंग की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई. मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लाई गई युवती को उसके ही सगे भाइयों ने पुलिस के सामने गोली मार दी. ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.