चूरू | इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की तरफ से पोटी गांव के राउमावि में रेड क्रॉस सोसाइटी चूरू के सहयोग से स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ। भरत सर्राफ ने पिता मुरारीलाल की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर उपलब्ध करवाई गई। सोसायटी के श्यामसुंदर शर्मा, सचिव रघुनंदन शर्मा व जगदीश प्रसाद शर्मा ने 107 बच्चों को स्वेटर दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ कार्यालय के एडीओ बृजेंद्र दाधीच ने की। वरिष्ठ अध्यापक हंसराज सांवा, डिंपल स्वामी, वसीम खान, नसीम बानो, संजू सरावग, जाकिर खान, सुरेश कुमार, विकास कुमार चाहर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुलोचना सिहाग ने आभार जताया। संचालन शिक्षक संघ राष्ट्रीय चूरू जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंगोदिया ने किया।