उदयपुर| भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन और स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक संरचना, सुविधाओं और कार्य-प्रणाली से परिचित कराना और उन्हें प्रेरक एवं सहयोगात्मक माहौल प्रदान करना था। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण का महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य के अवसरों के बारे में भी प्रेरणादायक जानकारी प्रदान की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि स्वागत सप्ताह छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें संस्थान की संरचना से परिचित कराता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करता है।