Cyber Fraud: डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसी सिलसिले में ऑनलाइन ठगी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। हाल के वर्षों में हाई रिटर्न का वादा करने वाले फर्जी स्कीमों के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक हाई-प्रोफाइल मामले में एक पूर्व CBI अधिकारी की पत्नी साइबर ठगी की शिकार हुई हैं। मामले में बताया जा रहा है कि फर्जी WhatsApp ग्रुप और नकली ट्रेडिंग ऐप के जरिये महिला से 2.58 करोड़ रुपये की राशि ठग ली गई।