नागौर के पीह गांव के पूर्व सरपंच और प्रशासक अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की अजमेर में संदिग्ध स्थिति में रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने देवकरण के शव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। इसमें हत्या का संदेह भी किया जा रहा है। गेगल थाना पुलिस जांच में जुटी है। देवकरण की पत्नी गंगा पीटीआई है। उनका एक बच्चा भी है। पुलिस ने बताया- गेगल थाना क्षेत्र के गांव छातड़ी में देवकरण की बॉडी मिली। परिजन उसे लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है, जो मरने से पहले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हत्या और नशे के ओवरडोज से मौत का दावा घटना के बाद सोशल मीडिया पर देवकरण से जुड़े कई वीडियो शेयर किए रहे हैं। इसमें मौत के अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के अनुसार- कुछ लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं कुछ नशे के ओवरडोज के कारण मौत का दावा कर रहे हैं। वहीं फिलहाल अजमेर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस प्रशासन या मेडिकल टीम ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा- नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना-कुचामन जिले की ग्राम पंचायत पीह के सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। स्थानीय लोगों के अनुसार- प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना – कुचामन जिले की ग्राम पंचायत – पीह के सरपंच व भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है,स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह…— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 5, 2026
विधायक रामनिवास गावड़िया ने भी की पोस्ट परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीह के सरपंच और भारतीय जनता पार्टी नेता अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का समाचार दुःखद है। परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीह के सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अमरचंद जाजड़ा जी के भाई श्री देवकरण जी की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है।स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम…— Ramniwas Gawriya (@RamniwasGawriya) July 5, 2026
इनपुट: प्रकाश तंवर, नागौर