राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार रात को उदयपुर पहुंचे। वे जयपुर से हवाई जहाज से उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर गहलोत का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उनका कांग्रेसजनों ने स्वागत किया गया। आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ का भी पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अर्जुन बामनिया, सुरेंद्र सिंह झाड़ावत, दिनेश खोड़निया, उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, पंकज कुमार शर्मा, भैरूलाल चौधरी, नगराज मीणा, रामलाल मीणा, हीरालाल दरांगी, दिनेश श्रीमाली, अरुण टांक, सिद्धार्थ सोनी आदि उपस्थित रहे। यह खबर भी पढ़ें… उदयपुर में निगम ने अतिक्रमण तोड़े:दुकानदारों के विरोध के बीच रोड पर लगे बोर्ड्स और काउंटर टेबल जब्त किए गए उदयपुर में नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी है। दूसरे दिन भी निगम के अतिक्रमण दस्ते ने हाथीपोल से रामपुरा तक कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 15 से ज्यादा जगहों पर सामान जब्त किए। कुछ जगह पर लोगों ने विरोध भी किया, मगर निगम की टीम ने लगातार अपनी कार्रवाई को जारी रखा। (पूरी खबर पढ़ें)