जालंधर में 13 सितंबर में पूर्व सांसद और वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की मौत मामले में मुख्यारोपी को बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मुख्यारोपी गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस की जमानत याचिका को लेकर अगली डेट डाल दी है। कोर्ट में 30 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी। वहीं, मुख्यारोपी की तलाश में फिलहाल पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। बता दें कि कल यानी रविवार को रिच्ची केपी के नाम की अंतिम अरदास (भोग) हुई थी। रिच्ची केपी की 13 सितंबर को चार गाड़ियों की भीषण टक्कर में मौत हो गई थी। वहीं, अंतिम अरदास में राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों, जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सूफी गायक और पूर्व बीजेपी सांसद हंसराज हंस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। मॉडल टाउन में हुआ था हादसा, आरोपी की बेल पर सुनवाई कल रिच्ची केपी की मॉडल टाउन के पास 13 सितंबर को एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रिच्ची अपनी फॉर्च्यूनर में बैठकर घर लौट रहे थे। जब वह डबल शॉट कैफे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। क्रेटा कार शेखा बाजार का कपड़ा कारोबारी प्रिंस चला रहा था, जोकि जीटीबी नगर का रहने वाला है। जिसकी बेल पर कल यानी सोमवार को सुनवाई होगी। वहीं, पुलिस ने प्रिंस के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद रिच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। रिच्ची परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बहनें हैं। 36 साल के रिच्ची की मौत के बाद केपी का पूरा परिवार सदमे में है। उनसे दुख साझा करने के लिए AAP सरकार के कई मंत्री और बीजेपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आ चुके हैं।