भरतपुर में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद चले गए। साढ़े चार घंटे बाद उन्होंने सेवर थाने के सामने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दोबारा देखीं। थाने से बुलवाने के बाद आए पुलिसकर्मी और SHO ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 20 मिनट इंतजार, कंट्रोल रूम से भी नहीं मिला जवाब पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया- आज (गुरुवार) सुबह 3:30 बजे मोती महल से सुप्रभातम की पूजा-अर्चना कर जब मैं जवाहर फार्म वापस लौट रहा था। सर्किट हाउस चौराहे के पास अवैध खनन से भरे हुए कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिसकी सूचना मैंने सीओ सिटी को दी। तो सीओ सिटी ने मुझसे कहा कि मैं मथुरा गेट थाने को सूचना देता हूं। उसके बाद 20 मिनट इंतजार करने के बाद जब मथुरा गेट थाने से व सीओ सिटी से कोई भी जवाब नहीं आया, तो मैंने पुलिस कंट्रोल नंबर पर दो बार फोन किया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया। लिखा- बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी पोस्ट नहीं करता भरतपुर पुलिस की लापरवाही के कारण भरतपुर शहर में अवैध खनन से भरे हुए वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। इस तरह से पुलिस प्रशासन के आंखें मूंदकर गहरी नींद में सोने व सीनियर पुलिस अफसरों की आंखों में धूल झोंके जाने के कारण शहर में कोई भी घटना हो सकती है। इसी तरह डीग में जो मेवात में अपराध हो रहे हैं, उनमें किसी भी तरह से कमी नहीं आई है और न ही अपराध पर अंकुश लग रहा है। डीग में जो सही लोग हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और जो अपराधी हैं, वे खुलेआम आमजन में दहशत का माहौल बनाकर घूम रहे हैं। मैं बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करता हूं। 8 बजे सेवर थाने के सामने फिर दिखे वाहन विश्वेंद्र सिंह ने दूसरी पोस्ट में लिखा- गुरुवार सुबह 8 बजे जब सेवर थाने के सामने से गुजर रहा था। तभी अवैध खनन के पत्थरों से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मैंने रुकवाकर अपने पीएसओ को सेवर थाने भेजा। तब एक पुलिसकर्मी निकलकर आया और उसके 10 मिनट बाद सेवर एसएचओ आए। तब जाकर बिना किसी रवन्ना के अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बंद करवाया। पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण शहर में खुलेआम अवैध खनन के वाहनों का आवागमन हो रहा है। DSP पंकज यादव से बात करने पर उन्होंने मामले और शिकायत के संबंध में कुछ बोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त सेवर थाना SHO सतीश भारद्वाज ने बताया – शिकायत के आधार पर पत्थरों से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। — ये खबर भी पढ़ें … विश्वेंद्र सिंह ने मोती महल पर फहराया रियासतकालीन झंडा:सैल्यूट किया, फिर झंडे के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाई, कल की थी बेटे से मुलाकात भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार (11 फरवरी) को मोती महल में रियासतकालीन झंडा फहराया। पूरी खबर पढ़िए
