डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं में बसपा के पूर्व बसपा प्रत्याशी और कारोबारी को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के नाम से वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी है। चारण ने विदेशी फोन नंबरों से कॉल कर व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती के लिए धमकी भरा कॉल विदेशी नंबरों से आया, जिसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण बताया है। पुलिस के अनुसार- जावा बास निवासी कारोबारी नियाज मोहम्मद खान पुत्र रावत खान को धमकी दी गई है। उनसे 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने शनिवार की शाम लाडनूं पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदेशी नंबर से आया कॉल, वॉयस मैसेज पर मांगी फिरौती रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर की शाम उसके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+64220651941) से वॉट्सऐप कॉल आया। अगले दिन, 24 अक्टूबर को दोपहर 1:02 बजे, जब वह जुमे की नमाज अदा कर रहा था, उसी नंबर से फिर कॉल आया। इसे वह उठा नहीं सका। इसके कुछ मिनट बाद 1:07 बजे 27 सेकेंड का वॉयस मैसेज आया। इस मैसेज भेजने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताते हुए 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित व्यापारी ने बताया- धमकी के बाद से वह काफी डरा हुआ है और घर से बाहर तक नहीं निकल पाया है। शनिवार को उसने अपने परिजनों और परिचितों के साथ लाडनूं पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी है। लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया- नियाज मोहम्मद के पास एक विदेशी नंबर से कॉल आया है। कॉल करने वाले वीरेंद्र चारण बताया है। फिरौती की मांग की गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनेसमैन रुलानिया की हत्या के बाद दूसरा मामला
कुचामन-डीडवना के व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या के बाद जिले में यह दूसरा मामला है, जब फिरौती की मांग को लेकर जान से मरने की धमकी दी गई है। इससे पहले चितावा थाना क्षेत्र के एक शराब ठेकेदार को भी फिरौती की मांग को लेकर धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें पुलिस की जांच अभी जारी है। हालांकि रुलानिया के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लगातार धमकी आने से के कारण जिले के व्यापारियों में दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। ये खबर भी पढ़िए…
बिजनेसमैन बोला था-फिरौती के नाम पर 100 रुपए नहीं दूंगा’:इसलिए की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा-हम किसी को नहीं भूलते राजस्थान के कुचामन में बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हत्या के कुछ देर बाद रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पूरी खबर पढ़िए