हरियाणा बीजेपी प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अशोक गहलोत सियासत कर रहे हैं। अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते है। कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है, इसलिए सीसीटीवी जैसे मुद्दा बना रहे हैं। देश में ऐसी शक्तियां काम कर रही है, जो देश को तोड़ना चाहती है। पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस ज्वॉइनिंग पर कहा- इससे कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। दरअसल, बाड़मेर एबीवीपी ने वीर बाला कालीबाई प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम रविवार को महावीर टाउन हॉल में आयोजित किया। इसमें सतीश पूनियां शामिल होने के लिए पहुंचे थे। प्रोग्राम के बाद जिला हॉस्पिटल में पौधरोपण किया गया। इसके बाद पूनियां ने मीडिया से भी बातचीत की। मेवाराम की कांग्रेस वापसी पर बोले- कांग्रेस का चरित्र सामने आया है
सतीश पूनियां ने कांग्रेस में पूर्व विधायक मेवाराम की वापसी के सवाल पर कहा- वैसे तो यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन इससे यह स्थापित जरूर होता है कि बरसों तक राज करने के बावजूद कांग्रेस के अंदर कलह है। कांग्रेस राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। उसके अंतरकलह से उसके चरित्र का हिंदुस्तान और लोगों पर असर पड़ता है। वो नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है, बाकी तो फैसला उनको करना है। इससे उनका चरित्र सामने आता है। पार्टी के अंदर विग्रह बहुत है। पिछली सरकार में नगर पालिकाओं और निगमों को तोड़ा गया
पंचायती राज और नगर चुनाव के सवाल पर पूनियां ने कहा- पिछली सरकार में बड़ी संख्या में पुनर्सीमांकन हुआ। नगर पालिकाओं और निगमों को तोड़ा गया था, वार्ड भी इधर-उधर किए गए। हास्यास्पद स्थिति थी कि नसीराबाद में एक जगह मेरे ख्याल से 20-30 वोट थे। वहीं दूसरे वार्ड में 1200 वोट थे। विसंगति बहुत थी। उसको दुरुस्त करने में समय लगा है। बेहतर जवाब संबंधित मंत्री दे पाएंगे। मुझे लगता है कि सरकार की मंशा है कि सीमांकन का काम सही तरीके से हो जाए, फिर सरकार चुनाव करवाएगी। देश को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय
लेह-लद्दाख में हुई हिंसा से जुड़े सवाल पर पूनियां ने कहा कि देश में नरेटिव की लड़ाई है। यानि एक स्थापित सरकार के खिलाफ मुद्दे गढ़ना। इसकी पृष्ठभूमि पर जाएंगे तो राहुल गांधी से लेकर तमाम लोगों का चरित्र सामने आएगा। किस तरह से विदेश में जाकर देश के संविधान, सरकार, लोकतंत्र के खिलाफ बोलते हैं। देश में ऐसी शक्तियां काम कर रही है, जो देश को तोड़ना चाहती है। ऐसी घटनाएं अपवाद स्वरूप होती है। देश की मजबूत आतंरिक ताकत है। देश किसी भी नारे और बुलावें में नहीं आएगा। न देश टूटेगा। देश की ताकत सब चीजों का मुकाबला करेगी। जो घटनाएं होती है, उसकी पीछे कही न कहीं किसी न किसी किस्म की साजिश होती है। कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव, इसलिए सीसीटीवी को मुद्दा बना रहे
कांग्रेस के विधानसभा में सीसीटीवी लगाने के मुद्दे पर कहा कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है। सीसीटीवी की आजकल डिमांड करते है। मुझे लगता है कि इसका एक नैतिक उपयोग होता है। कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है। उनके लिए सीसीटीवी ही मुद्दा है, इसका मतलब उनके पास मुद्दे नहीं है। गहलोत अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते है
चित्तौड़गढ़ के कपासन में सूरज माली के मामले पर कहा कि अशोक गहलोत सियासत करते हैं। अखबारों में पार्टी को जिंदा रखते हैं। वहां के विधायक ने खुद फोन करके स्पष्ट तौर पर एसपी को कहा- इसमें जो भी लोग है, उनको बक्शा नहीं जाए। उस मामले में 8 लोग गिरफ्तार हुए है। विधायक के प्रयास से हुए है। मुझे लगता है कि इसको राजनीतिक तुल देने की कोशिश हो रही है। जबकि जो आरोपी थे, वो पकड़े जा चुके है।
…………………..
बाड़मेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
‘अश्लील-पोस्टर लगाने वालों को डर, फिर MLA न बन जाऊं’:मेवाराम बोले- हाईकोर्ट ने क्लीनचिट दी; मेरे विरोधी मंत्री भी रहे, उनकी पहुंच दिल्ली तक पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही बाड़मेर में विवाद बढ़ गया है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह- जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए थे। इस मामले पर मेवाराम जैन ने भी अपना पक्ष रखा है। पूरी खबर पढ़िए