अजमेर | पुष्कर स्नान के लिए आई कुचामन निवासी महिला का पर्स बस में चोरी हो गया। महिला को इसकी जानकारी अजमेर बस स्टैंड पहुंचने पर हुई। उसने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एएसआई भीम सिंह ने बताया कि कुचामन निवासी मंजू देवी ने दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि बस में चढ़ते या उतरते समय पर्स गुम हो गया। पर्स में 4500 रुपए व मोबाइल था।