दुनियाभर में फेमस पुष्कर पशु मेले में बिक्री के लिए आने वाले पशुओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। रेतीले धोरों में पशुपालकों की हलचल भी बढ़ने लगी है। अब तक 1342 पशु आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा बह्मदेव की है। इसकी डाइट में काजू-बादाम के साथ दूध, घी, मक्खन और छाछ शामिल है। इन घोड़ों को एयर कंडीशन वाहनों में लाया जा रहा है। वहीं, सबसे छोटी हाइट के घोड़े भी शामिल हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन मेले में आने वाले लोगों पर कैमरों से नजर रख रहा है। 30 अक्टूबर को पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। सरोवर के लगभग सभी घाट सवा लाख दीये की रोशनी से जगमगाएंगे। रंगोलियां बनाई जाएगी। कार्तिक मास की एकादशी तिथि 2 नवंबर को आध्यात्मिक पदयात्रा भी निकली जाएगी। फोटोज में देखें पुष्कर मेला…. पुष्कर मेले में इस बार 5 दिन वन वे ट्रेफिक…ऐसे रहेगी व्यवस्थाएं मेले से जुड़ी खास बातें… आगे पढ़िए मेले से जुड़े सभी अपडेट्स…