बाइक सवार युवक और दो महिलाओं के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना पुष्कर थाना क्षेत्र के किशनपुरा रोड की है। थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड ने बताया-घटना शनिवार रात 11:30 बजे की है। भागचंद रावत अपनी मां शांति देवी और भाभी सुआ देवी का पुष्कर अस्पताल में इलाज कराकर बाइक से अपने गांव गनाहेड़ा लौट रहे थे। इस दौरान किशनपुरा रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी और भागचंद के साथ धारदार हथियार के साथ मारपीट की। भागचंद ने बताया कि आरोपियों ने उनकी भाभी से जेवर लूटने की भी कोशिश की। इस पर भागचंद ने पत्थर फेंककर विरोध जताया। इसके बाद बदमाशों ने भाभी सुआ देवी को छोड़ दिया और मां शांति देवी की ओर बढने लगे। इस पर जब तीन चिल्लाए तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा गांव वालों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने किशनपुरा में दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। घटना के बाद तीसरा आरोपी फरार है। थाना प्रभारी बोले-मामले की जांच जारी पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया-पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। … यह भी पढ़ें दुकानदार की आंखों में मिर्च फेंकी, चाकू से किया वार;VIDEO:बंधक बनाकर लूटने की कोशिश, लोगों ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ा जयपुर में नकाबपोश बदमाशों ने शॉप के अंदर घुसकर दुकानदार से लूट की कोशिश की। बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर बंधक बनाने का प्रयास भी किया। (पढ़ें पूरी खबर)
