भरतपुर में थाने से 100 मीटर दूर पुलिस से नाराज तीन महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं की मांग है कि उनसे मारपीट करने वाले पड़ोसियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही वे टंकी से उतरेंगी। ढाई घंटे बाद पुलिस की समझाइश से महिलाएं नीचे आई। इससे पहले पड़ोसियों में हुई आपसी मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। महिलाओं का आरोप है कि अब तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की है। महिलाएं 12:30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ी थी और 3 बजे उन्हें नीचे उतार लिया गया। मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है। गाय चोरी करने को लेकर झगड़ा मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि 4 मई को सूरजमल नगर में दो पड़ोसी मंजू और सांवलिया मीणा के परिवार में झगड़ा हो गया था। दोनों में झगड़ा गाय बांधने और गाय चोरी होने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। मामले की जांच ST/SC सेल द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाओं को नीचे उतार लिया गया है। दोनों पक्षों के मेडिकल मुआयना करवा दिया गया है। आज मंजू और उसके घर की दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी हैं। मंजू पक्ष का कहना है कि उनके पड़ोसी सांवलिया मीणा के परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखिए मौके की तस्वीर… अब 3 पॉइंट्स में समझ लीजिए पूरा मामला 1. पड़ोसियों पर गाय चुराने का इल्जाम: मंजू ने 5 मई को मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि घटना 3 मई की है। हमारे घर के बाहर 2 गाय बंधी हुई थी। सुबह करीब 5 बजे सांवलिया मीणा के घर की 3 महिलाएं हमारे घर के बाहर से एक गाय को ले गए। सुबह जब गाय गायब मिली तो, सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद पता लगा की सांवलिया के घर की महिलाएं हो उनकी गाय को लेकर गए हैं। 2. मांगने गए तो हमला: मंजू और उसके परिवार के लोगों ने सांवलिया से अपनी गाय को मांगा लेकिन उन्होंने गाय देने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में 3 मई को जमकर कहासुनी हुई। 5 मई को मंजू की बहन रेखा घर के बाहर गाय का दूध निकाल रही थी। इस दौरान सांवलिया मीणा के परिवार ने रेखा पर हमला कर दिया। 3. दो महिलाओं के आई थी चोटें: रेखा को उसके परिजन बचाने आए और, दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। घटना में रेखा के सिर पर चोट आई और, मंजू के हाथ में चोट आई। इस घटना का वीडियो मंजू के परिवार के एक सदस्य ने बना लिया। पढ़ें पड़ोसियों के झगड़े की ये खबर… महिलाओं ने एक-दूसरे पर फेंके पत्थर, बाल खींचकर गिराया, VIDEO:भरतपुर में दो पक्ष भिड़े; घर के बाहर से गाय चुराने पर हुआ विवाद भरतपुर में मंगलवार को दो पक्ष भिड़ गए। एक- दूसरे पर पथराव किया, जिसमें एक महिला का सिर फूट गया और दूसरी के हाथ में चोट आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)