डीडवाना-कुचामन पुलिस ने रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन एएसपी हिमांशु शर्मा के निर्देशन और वृताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह के सुपरविजन में हुआ। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बच्छराज तिराया से मेन मार्केट होते हुए पुलिस लाइन डीडवाना-कुचामन तक साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली के बाद, योगा, जुम्बा और रोप स्किपिंग की
रैली के बाद, पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में योगा, जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इस अवसर पर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की। अभियान के दौरान वृताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह, संचित निरीक्षक पुलिस लाइन जोगेंद्र सिंह, आरपीएस एवं थानाधिकारी डीडवाना गरिमा चौधरी, एलओ पुलिस लाइन और हवलदार मेजर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से “फिट रहें, स्वस्थ रहें” और “पर्यावरण बचाओ-साइकिल अपनाओ” जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।