महिला डॉ. ने अपने क्लिनिक के स्टाफ पर 80 लाख के गहने और कैश चुराने का आरोप लगाया है। महिला डॉ. का आरोप है कि चोरी के बाद स्टाफ के दोनों युवकों की लाइफस्टाइल बदल गई। दोनों डिस्को में जाने लगे हैं महंगे शौक पूरे कर रहे हैं। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। डेढ़ साल से न्याय मांग रही हैं। अब उन्होंने चेतावनी दी है पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करे। नहीं तो वे हार्ट पेशेंट हैं और डाइबिटिक भी है। अगर उन्होंने 3 दिन अपनी दवाइयां छोड़ दी तो वे जिन्दा नहीं बचेंगी। अगर कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। मामला भरतपुर के डीग के नगर थाना इलाके का गोकुलधाम कॉलोनी का है। एडिशनल एसपी शंकर लाल मीणा ने बताया- रिपोर्ट मिली है जांच मेरे पास ही है। महिला डॉ. ने 2 युवकों पर आरोप लगाए हैं। आरोप कोई भी लगा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। घर से चोरी हुआ 80 लाख का सोना डॉ. अनामिका भारद्वाज निवासी गोकुलधाम कॉलोनी कस्बा नगर का गायनेकोलॉजिस्ट क्लिनिक है वे यहां सोनोग्राफी सेंटर भी चलातीं हैं। भारद्वाज ने बताया- घटना 4 जून 2024 की है। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कार से अपने हॉस्पिटल गई थी। उस समय वह अपने मकान का ताला लगाकर गई थी। शाम करीब 6 बजे जब वह हॉस्पिटल से अपने घर लौटी तो, उसके घर का मेन गेट का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो, कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। घर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था घर में करीब 80 लाख का सोना था वह चोरी हो गया था और कुछ कैश था वह भी गायब था। खुद के कर्मचारियों पर चोरी का शक अब डॉ. अनामिका का कहना है कि उन्हें अपने क्लिनिक के 2 स्टाफ आशीष और जीतेन्द्र पर शक है। उन्होंने कहा- मेरे हॉस्पिटल पर काम करने वाले कर्मचारी आशीष पटवा, जितेंद्र पटवा ने मेरे घर पर चोरी करवाई है। क्योंकि मेरे घर चोरी होने के बाद दोनों ने काफी खर्चे करने शुरू कर दिए। जिस दिन मेरे यहां चोरी हुई उस दिन आशीष और जितेंद्र मुझे दूर मंदिर में दर्शन करवाने के लिए ले गए। जिससे घटना को अंजाम दिया जा सके। चोरी होने के बाद आशीष डिस्को जाने लगा। उसने मकान बना लिया। इसके अलावा वह महंगे-महंगे शौक करने लगा। पुलिस को दवा छोड़ने की चेतावनी डॉक्टर ने बताया कि कई बार अलग-अलग अधिकारियों से जांच हो चुकी है लेकिन, जिन आरोपियों ने मेरे घर पर चोरी की है उन्हें अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने में काफी लापरवाही बरती है। इसलिए वह पुलिस के अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। डॉ. ने आरोप लगाया कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण है। आशीष नगर का ही रहने वाला है। इसलिए अब डॉक्टर ने चेतावनी दी है की मैं हार्ट पेशेंट हूं। अगर पुलिस मेरे घर हुई चोरी का खुलासा नहीं करती तो, वह दवा लेना छोड़ देगी।
