डीग जिले के कामां इलाके में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में चोट आई है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है या फिर गिरकर चोट लगी है। आरोपी 40 हजार का इनामी था। आरोपी ने 8 अप्रैल को नदबई में अपने भाई के ज्वेलर की दुकान में चोरी की थी। एसपी ने नहीं उठाया फोन पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ कामां में हुई। बदमाश डालचंद के पैर में चोट लगने के बाद उसे कामां अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। डीग एसपी को फोन कर घटना की जानकारी लेने की कोशिश तो, उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। ज्वेलर की दुकान में की थी चोरी आरोपी ने 8 अप्रैल 2026 को नदबई कस्बे के SBI बैंक के सामने महेश चंद नाम के ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाया था। आरोपी डालचंद अपने भाई भगवान सिंह के साथ देर रात दुकान में घुसा। दुकान में करीब 2 घंटे तक तलाशी ली। दोनों आरोपी दुकान से 4 किलो चांदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। कल ही 40 हजार का इनाम किया था घोषित पुलिस ने डालचंद के भाई भगवान सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, डालचंद फरार चल रहा था। कल ही आईजी ने डालचंद पर 40 हजार का इनाम घोषित किया था। आज डीग जिले के कामां इलाके में पुलिस और डालचंद की मुठभेड़ हो गई। डालचंद के पैर में चोट आई है।