सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की कार बेकाबू होकर नेशनल हाईवे-148 की पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। एक मासूम सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को विजयनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को JLN अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है। सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे
परिजन करण ने बताया- दीदी समेत परिवार के 7 सदस्य चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे लांबाहरिसिंह (टोंक) लौट रहे थे। इस दौरान विजय नगर (अजमेर) के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। गंभीर घायलों का इलाज जारी
जानकारी के अनुसार, हादसे में ड्राइवर नौरत और एक महिला इंदिरा की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की गोद में बैठा बच्चा सुरक्षित बच गया। गंभीर रूप से घायलों का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। देखिए हादसे की तस्वीरें