झांसी के चिरगांव में खुदाई के दौरान मिला एक पुराना सिक्का चर्चा का विषय बन गया. खजाने की अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मलबा खंगालने पहुंच गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि सिक्कों की जांच जारी है. मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दे दी गई है और आगे की जांच जारी है.
