जालंधर| पुडा कॉम्प्लेक्स से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नई कॉलोनी बुलंदपुर के निवासी प्रभाष कुमार सिंह बाइक से पुडा कॉम्प्लेक्स आए थे। उन्होंने बाइक कॉम्प्लेक्स के बाहर पार्किंग स्थल पर खड़ी की और अंदर दफ्तर चले गए। जब वे कुछ ही समय बाद बाहर आए तो अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। पीड़ित प्रभाष कुमार सिंह ने आसपास बाइक ढूंढी, लेकिन नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।