अलवर जिले के पिनान में रविवार को राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बन्नाराम मीना की ओर से छप्पर हाउस पर होली मिलन समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।