जिला कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा कस्बे में स्थित प्राचीन गोपाल भैया मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव की शुरुआत 1100 महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। यह यात्रा पावटा कस्बे के सुभाष चौक स्थित केशव सागर धर्मशाला परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती हुई कस्बे के प्रमुख मार्गों से कथा स्थल तक पहुंचीं। कथा के दौरान श्री श्री 108 बाबूराम दास जी महाराज घाटीधाम भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों का विस्तार से वर्णन किया।
