पाली में एक महिला सरकारी कर्मचारी ने NSUI के जिलाध्यक्ष विजय जोशी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने और 30 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को औद्योगिक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में विजय की मां और भाई को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक थाने के SHO सुमेरदान ने बताया- पीड़िता(24) ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया- अप्रैल 2023 में उसे मकान की जरूरत हुई। इस दौरान उसकी विजय जोशी से मुलाकात हुई। वह जोशी के फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी। इस दौरान विजय और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ आत्मियता से व्यवहार किया, वहीं विजय, उसके भाई और मां भी फ्लैट पर आती- जाती रहती थी। कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप
रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 जुलाई 2025 को वह फ्लैट पर अकेली थी और मां की याद आने पर रो रही थी। इस दौरान विजय जोशी आया और उसे सांत्वना दी। वह बाजार से कोल्ड ड्रिंक और स्नेक्स लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर विजय जोशी ने उससे रेप किया और फोटो-वीडियो बना दिए और कहा कि जल्द ही वह उससे शादी करेगा। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- विजय ने अपनी मां और भाई से भी मिलवाया और पारिवारिक सदस्य जैसा सभी व्यवहार करने लगे, इसलिए उसने अपने साथ हुई रेप की घटना की रिपोर्ट नहीं दी। घुमाने ले गया और सहमति से भी कई बारे बनाए संबंध
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया- वह विजय पर पूरा विश्वास करती थी और उसके साथ कई शहरों में घूमने भी गई थी। इसकी जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को भी थी। इस दौरान दोनों में कई बार सहमति से संबंध भी बने। फ्लैट खाली करवाया और 30 लाख हड़पे
रिपोर्ट में बताया- उसने(पीड़िता ने) अपना एक प्लॉट 14 लाख रुपए में बेचा था। वह रुपए उसके पास पड़े थे। इसकी जानकारी विजय जोशी को थी। विश्वास में लेकर उसने मुझसे ये रुपए भी ले लिए और रुपयों की आवश्यकता होने पर उसने लोन लेकर विजय को रुपए दिये। कुल मिलाकर विजय उसे झांसा देकर 30 लाख रुपए ले चुका था। घर में सामाजिक कार्यक्रम होने का कहकर फरवरी 2025 में फ्लैट भी खाली करवा दिया। दूसरी लड़की के साथ देखा तो हुआ झगड़ा
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया- वह सरकारी कर्मचारी है। और विजय बार-बार उसे शादी करने का आश्वासन दे रहा था, लेकिन शादी नहीं कर रहा था। एक दिन उसको दूसरी लड़की के साथ देख लिया। तो दोनों में झगड़ा हुआ। इस पर विजय ने कहा कि तुम्हें जो करना है, कर लो, अब न तो शादी करूंगा और 30 लाख रुपए भी वापस नहीं दूंगा। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और परेशान होकर आखिरकार मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामले में आरोपी विजय जोशी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन स्विच्ड ऑफ आया।