पाली शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में CBI की ओर से सोमवार को कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 40 से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जिनकी लिखित शिकायत सीबीआई अधिकारियों ने ली। किसी ने सरपंच पर फर्जी पट्टे की बात कहते हुए जांच की मांग की तो किसी को होम लोन पूरी किश्तें नहीं मिलने का दुख था।
यहां आए सीबीआई जोधपुर के सब इंस्पेक्टर चितरंजन डे ने बताया कि 40 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें कई केंद्र सरकार के संबंधित भी थी। सभी को रेकार्ड में ले लिया है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। आगे क्या कार्रवाई करनी है वह वह निर्णय लेंगे। यहां पहुंचे शिवतलाव के मोहनसिंह राजपुरोहित ने सरपंच पर पट्टे जारी करने में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।
