पाली शहर के भालेलाव रोड स्थित सालासर बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को मंदिर पाट लगाने का काम किया जाएगा। अध्यक्ष नारायण सैन ने बताया कि करीब 20 वर्षों बाद मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। ताकि मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। सचिव कैलाश चौधरी ने बताया कि जनसहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। इसके तहत मंदिर का मैन गेट का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ हॉल बनवाया जा रहा है। इसके साथ् ही मंदिर में दरवाजे लगाने का काम किया जाएगा। संभवत यह काम एक-दो महीने में पूर्ण हो जाएगा। इस जीर्णोद्धार कार्य को लेकर श्री सालासर बालाजी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जांगु, उपाध्यक्ष कांता पुरी सहित क्षेत्रवासी जुटे हुए है।